गोंडा। शैक्षिक सत्र के पहले दिन परिषदीय स्कूलों में उत्साह दिखा। छात्रों का रोली चंदन से स्वागत हुआ और पहले दिन ही 66 हजार 954 छात्रों का प्रवेश हुआ। यही नहीं पांच लाख किताबें भी छात्रों में वितरित की गईं। हलधरमऊ के कंपोजिट स्कूल बालपुर में आयोजित प्रवेश उत्सव में कटरा बाजार विधायक प्रतिनिधि वैभव सिंह, जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार व सीडीओ एम. अरुन्मोली ने छात्रों को सम्मानित किया और किताबें वितरित कीं। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने विभाग की कार्ययोजना के बारे में बताया। खंड शिक्षा अधिकारी रियाज अहमद ने अतिथियों का स्वागत किया। स्कूल चलो अभियान के साथ संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ हुआ।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला समन्वयक समेकित शिक्षा राजेश सिंह, विनोद कुमार जायसवाल, विद्याभूषण मिश्रा मौजूद रहे। गौरा में भाजपा विधायक प्रभात वर्मा ने स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया। नवाबगंज के प्राथमिक विद्यालय महेशपुर में शिक्षिका कल्पना तिवारी ने बच्चों को रोली चंदन का टीका लगाकर उनका स्वागत किया। प्राथमिक विद्यालय नकहा बसंत में एआरपी राखाराम गुप्ता, प्रधानाध्यापिका रेखा तिवारी, शिक्षक राम आशीष विश्वकर्मा, अंजू अग्रवाल व लक्ष्मी पाठक ने नव प्रवेशी बच्चों आकाश, साक्षी पांडेय, माही तिवारी, गुड़िया, अंश, दिव्यांशु, सौम्या को रोली चंदन लगाकर और लड्डू खिलाकर स्वागत किया।
मनकापुर के कंपोजिट विद्यालय सोनबरसा बक्सरा आज्ञाराम में पहले दिन दस बच्चों का नामांकन हुआ। इन नव प्रवेशी बच्चों का नामांकन से पूर्व रोली चंदन लगाकर, माला पहनाकर, एक एक कापी भेंट व पुष्प वर्षा कर इनका स्वागत किया गया। इनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया।
उच्च प्राथमिक विद्यालय करसिहवा में ग्राम प्रधान शिव पूजन पांडेय तथा उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बच्चों को पुरस्कृत किया। वजीरगंज में खंड शिक्षा अधिकारी हर्षित पांडेय ने राज्य पुरस्कृत शिक्षक राजेश प्रताप सिंह के साथ प्राथमिक विद्यालय हरिहरपुर में बच्चों को किताबें वितरित कीं।
स्कूल में स्टार ऑफ द ईयर से छात्रों का सम्मान
मनकापुर के कंपोजिट विद्यालय सोनबरसा बक्सरा आज्ञाराम में पिछले सत्र में हर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चों को स्टार ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया। स्कूल में अब स्टार ऑफ द डे, स्टार ऑफ द वीक, स्टार ऑफ द मंथ व स्टार ऑफ द ईयर चुना जाएगा। बीते सत्र में स्टार ऑफ द ईयर छात्रों में लक्ष्मी रमण त्रिपाठी, दिनेश कुमार, अमन कुमार, ताज मोहम्मद, शुभम, प्रिंस यादव, विनोद, आदित्य पासवान तथा छात्राओं में कमरून निशा, शाकिरा बानो, भूमिका मौर्य, माधुरी, अंशिका मौर्या, संगीता, काजल पासवान, अंजनी पासवान, खुशनाज बानो, लक्ष्मी, रिया शर्मा को सम्मानित किया गया।