फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: विद्यार्थियों ने समझी आधुनिक तकनीक व औद्योगिक प्रक्रियाओं की बारीकी

Sat, 18 Apr 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
फोटो-6 गोंडा के मां पाटेश्वरी देवी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज&
विज्ञापन
गोंडा। मां पाटेश्वरी देवी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को बनारस लोकोमोटिव वर्क्स (बीएलडब्ल्यू) का शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण कर तकनीकी दुनिया का लाइव अनुभव किया। कॉलेज के इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक उत्पादन इकाई की कार्यशैली को नजदीक से समझा।
विज्ञापन

भ्रमण के दौरान छात्रों ने लोकोमोटिव निर्माण की विभिन्न प्रक्रियाओं, इलेक्ट्रिकल ट्रैक्शन सिस्टम, रोलिंग स्टॉक के रखरखाव तथा आधुनिक वर्कशॉप तकनीकों का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। प्लांट के अलग-अलग सेक्शन में जाकर छात्रों ने इंजन के विभिन्न पार्ट्स की असेंबली, परीक्षण और गुणवत्ता नियंत्रण की प्रक्रियाओं को विस्तार से जाना। इस दौरान डॉ. अर्पणा वर्मा, मारुतिनंदन त्रिपाठी, गौरव उपाध्याय, नवनीत गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें