गोंडा। एलबीएस डिग्री कॉलेज के शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए नवगठित नियंता परिषद की पहली बैठक सोमवार को हुई। प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह ने परिषद के नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला प पटका पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में छात्रहित सर्वोपरि है। छात्र-छात्राओं की समस्याओं का नियंता परिषद के माध्यम से त्वरित समाधान किया जाएगा। सभी कक्षाओं का समय से संचालन करने और शिक्षकों को निर्धारित समय पर कक्षाओं में पहुंचने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए जल्द ही नियंता परिषद कार्यालय के सामने छात्र सहायता बोर्ड लगाया जाएगा। इस पर छात्रवृत्ति, टीसी, पुस्तकें और अंकतालिका से संबंधित कार्य देखने वाले कर्मचारियों के नाम और फोन नंबर दर्ज किए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को संबंधित कार्य के लिए सही कर्मचारी तक पहुंचने में सुविधा होगी। इस दौरान मुख्य नियंता प्रो. संदीप कुमार श्रीवास्तव, उप मुख्य नियंता प्रो. अरविंद कुमार शर्मा, डॉ. रेखा शर्मा, डॉ. संतोष श्रीवास्तव, मनीष मोदनवाल, विवेक प्रताप सिंह, डॉ. वंदना भारतीय, डॉ. माला सिंह, डॉ. ममता शुक्ला आदि मौजूद रहीं।