फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे छात्र की हादसे में मौत

Tue, 10 Mar 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
जावेद। फाइल फोटो
विज्ञापन
रुपईडीह। हाईस्कूल की परीक्षा देने के लिए बाइक से मामा के साथ जा रहा छात्र जावेद (15) गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर बकठोरवा गन्ना क्रय केंद्र के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया। जावेद को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कौड़िया के आर्यनगर निवासी कलीम ने बताया कि बेटा जावेद जनता इंटर कॉलेज इटियाथोक में कक्षा 10 का छात्र था। मंगलवार को हाईस्कूल की परीक्षा देने के लिए जावेद अपने मामा मुन्ना निवासी कोचवा बिराहिमपुरवा के साथ बाइक से सुभागपुर स्थित कुंज बिहारी स्मारक विद्यालय सुभागपुर जा रहा था। बाइक मुन्ना चला रहे थे। रास्ते में इटियाथोक के बकठोरवा गन्ना क्रय केंद्र के पास मुन्ना बाइक रोककर लघुशंका करने चले गए। जावेद बाइक के पास खड़ा था। तभी सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से उसे मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि छात्र की सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हुई है।

मातम में बदलीं शादी की खुशियां

चार बहन रेशमा, आसिया, सादिया, रुखसार व भाई परवेज में जावेद सबसे छोटा था। रेशमा और आसिया की शादी हो चुकी है। सादिया की शादी 30 मार्च को होनी है। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। इसी बीच हादसे में जावेद की मौत से खुशियां मातम में बदल गईं। पिता कलीम और मां जरीना सहित भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें