गोंडा। डंडवा कानूनगो गांव के पांडेयपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय के पास बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूल से वापस लौट रहे एक छात्र को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोतवाली देहात के खोरहंसा चौकी क्षेत्र के डंडवा कानूनगो गांव के रहने वाले चिंताराम कश्यप का बेटा आकाश कश्यप (12) उच्च प्राथमिक विद्यालय पांडेयपुर में छठवीं का छात्र था। वह मंगलवार की सुबह स्कूल गया था। वहां से पढ़ाई करके वापस लौट रहा था। तभी स्कूल के समीप ही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे रौंद डाला। जिससकी उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दूसरी घटना में परसपुर थाना क्षेत्र अभई पुर गांव निवासी जगन (40) पुत्र रामचन्द्र उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र के धमरिया गांव निवासी नन्हे (45) पुत्र केदार के साथ बाइक से मंगलवार को बेलसर बाजार जा रहे थे। रास्ते में बारिश व तेज हवा के झोके से अचानक पेड़ की डाल टूटकर गिर गई। जिससे टकराकर दोनों घायल हो गए।
जगन कुमार के भांजे सुरेश कुमार ने बताया कि 11 जुलाई को जगन की बेटी मंजू का मुंड़न है। उसकी तैयारी के लिए जगन नन्हे के साथ खरददारी करने बेलसर बाजार जा रहे थे। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नन्हे की हालत गंभीर बनी हुई है।