गोंडा। यूपी और दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सरकारों और व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के हाथ में व्यवस्था है, उन्होंने प्रदेश और देश को लावारिस छोड़ दिया है। प्रदूषण के लिए फैक्ट्रियों, वाहनों और ईंट-भट्ठों के साथ पराली जलाने पर भी गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि दीपावली पर पटाखों से होने वाले प्रदूषण और उद्योगों पर तो चर्चा होती है लेकिन पराली के मुद्दे पर सरकारें ध्यान नहीं देतीं। उनका दावा है कि पटाखों, ईंट-भट्ठों और उद्योगों से होने वाले प्रदूषण के मुकाबले पराली से सौ गुना अधिक प्रदूषण होता है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण के सभी कारणों पर समान रूप से ध्यान देना चाहिए। (संवाद)