टिकरी। बस्ती जिले के परशुरामपुर थाना क्षेत्र के धुनिया भीटी निवासी अधिवक्ता लक्ष्मी नारायण की शनिवार को लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी पत्नी बंबा देवी ने सोमवार को नवाबगंज थाने में अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। बंबा देवी के मुताबिक, उनके पति शुक्रवार सुबह बाइक से अयोध्या कचहरी जा रहे थे। इस्माइलपुर पेट्रोल पंप के पास पिकअप की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अयोध्या मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर किया गया था। सीओ यूपी सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)