गोंडा के जानकीनगर में शादी समारोह में पहुंचे पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह। स्रोत: सोशल मीडिया
गोंडा। भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पेशी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आओ, बोओगे तो काटोगे। तारीख पर आने में क्या दिक्कत है? कहा कि कानून सबके लिए समान है और न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान होना चाहिए।
विवादित बयानों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार के बयानों को लेकर सख्त कानून बनाया जाना चाहिए और कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि सार्वजनिक जीवन में मर्यादा बनी रहे। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयानों पर उन्होंने कहा कि ट्रंप अक्सर विवादित बयान देकर सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान को उन्होंने गोद में बैठा रखा है, लेकिन उनके बयानों को दुनिया गंभीरता से नहीं लेती है। यूजीसी कानून को लेकर चल रहे विरोध और सुप्रीम कोर्ट की रोक पर बृजभूषण ने कहा कि मामला अदालत में विचाराधीन है, इसलिए सभी को फैसले का इंतजार करना चाहिए।