फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सड़कों पर न दिखें निराश्रित गोवंश

Mon, 16 Nov 2026 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
तेंदुआ रानीपुर में  गोशाला का निरीक्षण करते गोसेवा आयोग के सदस्य राजेश सिंह सेंगर। 
विज्ञापन
गोंडा। सड़कों पर घूम रहे निराश्रित गोवंशों को तत्काल नजदीकी गोशालाओं में संरक्षित कराया जाए। गोवंशों को लावारिस छोड़ने वालों को चिह्नित कर जुर्माना लगाया जाए। यह निर्देश सोमवार को गोसेवा आयोग के सदस्य राजेश सिंह सेंगर ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गोशालाओं में गोवंशों के लिए पर्याप्त मात्रा में हरे चारे, स्वच्छ पेयजल और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। प्रत्येक गोवंश का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। इसके अलावा खाद्य सामग्री और अन्य जरूरी सामान की गुणवत्ता के साथ उनकी एक्सपायरी तिथि की भी जांच की जाए। उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से गोशालाओं का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

इससे पहले गोसेवा आयोग के सदस्य ने छपिया ब्लॉक के तेंदुआ रानीपुर और बभनजोत ब्लॉक के दौलतपुर स्थित गोशालाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशि कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों गोशालाओं में व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं। निरीक्षण के दौरान गोवंशों के खानपान, स्वास्थ्य और संरक्षण से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
विज्ञापन


आगामी शीतलहर को देखते हुए गोवंशों को ठंड से बचाने के लिए जरूरी इंतजाम पूरे करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, श्रम एवं रोजगार उपायुक्त जेपी यादव, डीसी एनआरएलएम जेएन राव, सभी खंड विकास अधिकारी और पशु चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें