जिले में सोमवार देर शाम एक बार फिर आई तेज आंधी व बारिश ने कई स्थानों पर जमकर कहर बरपाया। आंधी के चलते कई स्थानों पर तमाम पेड़ गिर गए और बिजली के खंभे व तार टूटकर जमीन पर गिरे गए। इससे विद्युत आपूर्ति व्यवस्था चरामराई गई।
वहीं, आंधी के दौरान ही पेड़ गिरने से उसके नीचे दबकर मां-बेटे की मौत हो गई। उधर, आंधी के चलते ही गोरखपुर-गोंडा रेल प्रखंड के सोनी गुमटी के पास ट्रैक पर पेड़ गिरने से दोनों ओर ट्रेनें काफी देर तक रुकी रहीं।
जिले में सोमवार को देर शाम आंधी ने कई स्थानों पर जमकर कहर बरपाया। आंधी के चलते कई जगहों पर पेड़ धराशायी हो गए। वहीं, आंधी के कारण तमाम विद्युत पोल टूटकर जमीन पर गिर गए। इससे कई क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था चरमरा गई।
गोंडा कचहरी रेलवे स्टेशन मार्ग पर नीम का पेड़ गिर गया, जिसकी चपेट में आने से विद्युत पोल व तार भी टूट गए इससे गोंडा-कचहरी रेलवे स्टेशन मार्ग पर आवागमन बंद हो गया है। साथ ही इस क्षेत्र की बत्ती भी गुल हो गई।
तेज आंधी के चलते गोरखपुर-गोंडा रेल प्रखंड के सोनी गुमटी के पास ट्रैक पर पेड़ गिरने से दोनों ओर ट्रेनें काफी देर तक रुकी रहीं। आंधी थमने के बाद ट्रैक से पेड़ हटवाकर ट्रेनों को रवाना िकया गया।
वहीं, आंधी और बारिश के कारण कोतवाली नगर क्षेत्र के लक्ष्मनपुर हरवंश गांव के मजरा मुरगावा में नीम का पेड़ गिरने से उसके नीचे दबकर शारदा देवी (60) पत्नी श्यामलाल और उनके बेटे अिनल (20) की मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाल नगर अंगदराय ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। मौके पर पुलिस को भेजा गया है।