डुमरियाडीह। वजीरगंज के एक गांव की युवती ने थाने में तहरीर देकर बताया कि रविवार को वह दवा कराने दुर्जनपुर घाट बाजार गई थी। लौटते समय बहराइच निवासी दूसरे समुदाय के युवक ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर रास्ते में रोक लिया। आरोपी ने जबरन उसकी मांग में सिंदूर लगा दिया। छेड़खानी भी की और अपने साथ चलने का दबाव बनाने लगा।
शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े तो दोनों आरोपी भाग गए। युवती ने थाने में शिकायत की है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि युवती काफी दिनों से आरोपी से मोबाइल पर बात करती थी। तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)