फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: भूमि विवाद को लेकर कटरा में पथराव, फायरिंग

Wed, 14 Feb 2024 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा बाजार (गोंडा)। कटरा बाजार थाना इलाके के सर्वांगपुर गांव के पैदामीपुरवा में मंगलवार देरशाम भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक-दूसरे के घरों पर पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन

लाइसेंसी बंदूक से कई राउंड फायरिंग की गई। पुलिस ने हालात पर काबू पाने के बाद कई आरोपियों को हिरासत में लिया है।
प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता के अनुसार, मुस्तकीम ने बताया कि घर के सामने रास्ते पर दीवार के बगल पोल लगा रहे थे। इस दौरान पड़ोसी हफीज विरोध में आ गए।
दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद गाली-गलौज की नौबत आ गई। देखते ही देखते अन्य लोग पहुंच गए। एक-दूसरे पर हमला बोल दिया। दोनों पक्षों की ओर से जमकर पथराव किया गया।
पुलिस के मुताबिक, इस दौरान मुस्तकीम अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर छत पर पहुंच गया। दोनों पक्षों के बीच करीब आधे घंटे तक पथराव किया गया।
आरोप है कि लाइसेंसी बंदूक से हफीज पर फायरिंग की। किसी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सीओ करनैलगंज चंद्रपाल शर्मा व प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

तब जाकर हालात पर काबू पाया जा सका। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

बंदूक जब्त, भेजेंगे लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट
भूमि विवाद के दौरान फायरिंग करने वाले मुस्तकीम की लाइसेंसी बंदूक पुलिस ने जब्त कर ली है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जिसे पुलिस अधीक्षक के माध्यम से जिला मजिस्ट्रेट को भेजा जाएगा।

फायरिंग का वीडियो वायरल
घटना के बाद सोशल मीडिया पर पूरी घटना की वीडियो वायरल हो गया। इसके आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है। प्रथमदृष्टया फायरिंग करने वाले आरोपी की मुस्तकीम के रूप में हुई है। लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग करता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें