फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोर-टू-डोर संचारी रोग से बचाव के बताए उपाए: डॉ. सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। संचारी रोग के रोकथाम के लिए सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र इटियाथोक में सीएचसी अधीक्षक की अध्यक्षता में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें बारिश के मौसम में बढ़ने वाले संचारी रोग नियंत्रण पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते सीएचसी अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र सिंह ने कहा कि सीएचसी क्षेत्र में आने वाले सभी मजरों में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता डोर-टू-डोर पहुंचकर लोगों को संचारी रोग से बचाव के लिए अपने घरों में साफ-सफाई रखने के लिए अभियान चलाकर जागरूक करें।
लोगों को संक्रामक बीमारियों से कैसे बचा जा सकता है। इसकी भी जानकारी दें। कहा कि एक जुलाई से 31 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू किया जाएगा। जिसमें आशा घर-घर जाकर दस्तक देंगी।
विज्ञापन

लोगों को बदलते मौसम से होने वाली बीमारियों के बारे में विस्तार से बताकर उससे बचाव के सभी उपाय करने का सुझाव भी दें। जिससे संचारी रोग से लोगों को बचाया जा सके। इस मौके पर सभी आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित यूनिसेफ के आरके शुक्ल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें