फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मां पाटेश्वरी देवी राजकीय विवि की रूपरेखा तैयार

Thu, 16 Mar 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
कागजों की जांच करते डीएम।
विज्ञापन
गोंडा। परसपुर के डोमाकल्पी में मां पाटेश्वरी देवी राजकीय विश्वविद्यालय के स्थापना की रूपरेखा जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने तैयार की। उन्होंने उच्च शिक्षा, प्रशासन और अन्य मातहतों के साथ किया मौका-मुआयना किया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को विश्वविद्यालय स्थल तक चौड़ी सड़क के निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि विश्वविद्यालय निर्माण के लिए 50 करोड़ का बजट स्वीकृत हो गया है। साथ ही फसल कटने के बाद निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। उप जिलाधिकारी करनैलगंज से भूमि के संबंध में विस्तृत जानकारी ली और कहा कि इस भूमि को चारों तरफ से पूरी तरह व्यवस्थित कर लें। निर्माण के लिए तय कार्यदाई संस्था भवन निर्माण खंड बलरामपुर को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द सारी प्रक्रिया पूर्ण करके पत्रावली तैयार करें।
साथ ही एक्सईएन लोक निर्माण खंड-दो से सड़क के निर्माण हेतु इस्टीमेट एवं अन्य कार्यवाही को पूर्ण करके उनके तरफ से प्रस्ताव शासन को भेजने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण की सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं, जिससे निर्माण कार्य शुरू करने में ज्यादा समय न लगे।
विज्ञापन

इस दौरान उपजिलाधिकारी करनैलगंज हीरालाल, एक्सईएन लोक निर्माण खंड- दो बीके त्रिपाठी, सहायक अभियंता भवन निर्माण खंड बलरामपुर अरविंद पांडेय, जिला कृषि अधिकारी, एसओ परसपुर, ग्राम प्रधान डोमाकल्पी सोमपति, पूर्व प्रधान अरविंद पांडेय, पंकज पांडेय, सतीश सोनी, देव प्रयाग अवस्थी व शशिभूषण सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें