फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में जांची जाएंगी कॉपियां

Thu, 16 Mar 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडियट के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पांच केंद्रों पर 2600 शिक्षक 18 से करेंगे। तीन केंद्र पर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। हर केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरनी करेंगे। इतना ही नहीं स्टेटिक मजिस्ट्रेट हर केंद्र में दस- दस कॉपियों के बंडल रैंडम जांच करेंगे। जिससे मूल्यांकन की स्थिति की जांच होती रहेगी।
विज्ञापन

परिणाम आने पर जहां शून्य और 90 फीसदी अंक वालों की उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच तो होगी, कम व अधिक अंक पाने वाले छात्र सूचीबद्ध होंगे और बाद में संबंधित कॉलेज की पड़ताल भी होगी। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए जिले के 5 स्कूलों को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है।

इसमें राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज, शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज व जिगर मेमोरियल इंटर कॉलेज में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जायेगा। इनमें से तीन केंद्रों पर हाईस्कूल व दो मूल्यांकन केंद्रों पर इंटरमीडियट की कॉपियां जांची जाएंगी।
विज्ञापन

मूल्यांकन कार्य के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग की तरफ से संचालित सरकारी व मान्यता प्राप्त इंटर कालेजों के 26 सौ शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि मूल्याकंन के लिए 2600 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। मूल्यांकन की तैयारी पूरी कर ली गयी है। जिले में 1.33 लाख उत्तर पुस्तिकाएं आ चुकी हैं। सभी मूल्यांकन केंद्रों पर 24 घंटे पुलिस की सुरक्षा मौजूद रहेगी। कोई भी संदिग्ध इन केंद्रों के आसपास फटक भी नहीं सकेगा।

शिक्षक संगठन ने मूल्यांकन बहिष्कार का लिया निर्णय
- शहर के भैय्या राघवराम पांडेय स्मारक श्रीगांधी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय की अध्यक्षता में बैठक हुई। संचालन अंखड प्रताप सिंह ने किया। शिक्षकों ने कहा कि समस्याओं का निराकरण नहीं हो रहा है। ऐसे में मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार कर शिक्षक विरोध जताएंगे। मंडल अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह ने कहा कि मूल्यांकन कार्य का पुराना बकाए का भुगतान नहीं किया गया है। ऐसे में कार्य बहिषकार रहेगा। बैठक में लाल चंद चौधरी, प्रभाकर सिंह, चंद्र अमित यादव, अरुण कुमार सिंह आदि रहे।
-
- उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य शुरू करने की तैयारी कर ली गई है। कड़ी निगरानी में कॉपियों का मूल्यांकन होगा। शिक्षकों को रचनात्मक मूल्यांकन करना है।
विज्ञापन

- राकेश कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें