फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एल्गिन-चरसड़ी बांध में कटान फिर शुरू

Wed, 08 Jul 2015 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
एल्गिन-चरसड़ी बांध में कटान शुरू हो गई है। अभी रिंग बांध का निर्माण शुरू ही हुआ था कि घाघरा का जलस्तर फिर बढ़ने लगा। पहले ही तीन स्पर कटकर नदी में समा चुके हैं। इन स्परों के कटने के बाद बुधवार को नदी ने सीधे बांध में कटान शुरू कर दी है। बांध पर मरम्मत कार्य तेजी से चल रहा है। घाघरा खतरे के निशान से करीब एक फीट नीचे बह रही है।
विज्ञापन


घाघरा का जलस्तर फिर बढ़ने से एल्गिन-चरसड़ी बांध पर संकट गहरा गया है। पानी बढ़ने के साथ ही बांध में कटान भी तेज हो गई है। मंगलवार शाम से घाघरा का पानी बढ़ने लगा और रात में स्पर नंबर एक व दो के बीच कटान तेज हो गई। बांध को बचाने के लिए बनाये स्पर पहले ही कटकर नदी में समा चुके हैं। अब बाढ़ का पानी सीधे बांध से टकरा रहा है।

बुधवार को बांध में तेजी से कटान हो रही थी। बांध को बचाने के लिए उसे चौड़ा करने का कार्य भी तेजी से चल रहा है फिर भी खतरा कम नहीं हो रहा है। बरसात के पानी से नदी में उफान जारी है। बुधवार को घाघरा में करीब 96 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हुआ।
विज्ञापन


विरोध कर रहे किसान
एल्गिन-चरसड़ी बांध को बचाने के लिए बनाये जा रहे रिंग बांध का विरोध बरकरार है। जिससे बांध का निर्माण बहुत ही धीमी गति से चल रहा है। ग्रामीण अपनी भूमि व फसल का मुआवजा मांग रहे हैं। मुआवजा न मिलने से विरोध करते हुए निर्माण को अवरुद्ध कर रहे हैं। विरोध के बावजूद रिंग बांध का निर्माण चल रहा है।

‘तेजी से चल रहा बचाव कार्य’
एई अशोक कुमार ने बताया कि स्पर एक व दो के बीच कटान हो रही है। बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। बांध को कोई बड़ा खतरा नहीं है। बल्ली, पायलिंग व बोरियों में बालू भरवा कर डाला जा रहा है। एसडीएम वीके सिंह ने बताया कि घाघरा में पानी का जलस्तर बढ़ा है, जिससे बांध में मामूली कटान हो रही है। बांध को चौड़ा कराया जा रहा है। रिंग बांध के निर्माण में हो रहे विरोध का पटाक्षेप करा दिया गया है। मुआवजे के लिए किसानों की सूची तैयार कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें