फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में लखीमपुर का दबदबा

Sun, 27 Sep 2015 11:35 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज इटियाथोक के तत्वावधान में आयोजित जन शिक्षा समिति अवध प्रांत की प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। इसमें लखीमपुर खीरी का दबदबा रहा। सभी खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि डॉ. रंजन शर्मा व अन्य ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


चिन्मय ग्रामोदय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जयप्रभाग्राम परिसर में प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में लखीमपुर खीरी का दबदबा रहा। मुख्य प्रतियोगिताओं में किशोर वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में गोंडा ने हरदोई की टीम को पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

विभिन्न भार वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता में 45 किग्रा. में शिवेंद्र सिंह गोंडा ने हरदोई के मुकद्दर अली, 41 किग्रा. भार में विवेक सिंह गोंडा ने बहराइच के सचिन, 37 किग्रा. में रिंकू सिंह लखीमपुर खीरी ने गोंडा के अनिल सिंह को पराजित कर परचम लहराया।
विज्ञापन


बैडमिंटन युगल प्रतियोगिता में गोंडा के अंकित जायसवाल व निशांत चतुर्वेदी की जोड़ी ने सचिन व निलेश फैजाबाद को पराजित किया। लंबी कूद में कमलेश्वरी लखीमपुर खीरी, ऊंची कूद में शशी वर्मा गोंडा अव्वल रहीं। गोला फेंक में उमा देवी गोंडा, चक्का फेंक में कमलेश्वरी लखीमपुर खीरी का दबदबा रहा।

 100 मीटर दौड़ में शशी वर्मा बहराइच, 200 मीटर दौड़ में शालू राना लखीमपुर खीरी, 400 मीटर दौड़ में शालिनी चौरसिया लखीमपुर खीरी, 600 मीटर दौड़ में श्वेता बहराइच तथा बालक वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में मनीष कुमार लखीमपुर खीरी, 3000 मीटर दौड़ में देवेंद्र सिंह लखीमपुर खीरी तथा तेज चाल 300 किमी प्रतिस्पर्धा में हरदोई के अमन प्रथम स्थान पर रहे।

बालिका वर्ग की तेज चाल में सोनिया कुमारी लखीमपुर खीरी प्रथम स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता के समापन पर विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश निरीक्षक जन शिक्षा समिति अवध प्रांत राजकुमार सिंह, संभाग निरीक्षक मिथिलेश, जिला प्रमुख सुरेश नारायण पांडेय, शीतला प्रसाद तिवारी ने सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें