फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में रफ्तार ने ली चार की जान, तीन घायल

विज्ञापन
गोंडा के नवाबगंज थाना क्षेत्र में ढेमवाघाट पुलिस चौकी के समीप पलटकर गड्ढे में घुसी स्कार्पियो ज? - फोटो : GONDA
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। साकीपुर गांव से तेरही संस्कार से वापस लौट रही स्कॉर्पियो ढेमवाघाट पुलिस चौकी के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें स्कार्पियों में सवार दो महिलाओं समेत तीन लोगों को मौत हो गई। एक अन्य हादसे में दुल्लापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रक से कुचलकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई।
विज्ञापन

अयोध्या के रुदौली थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव के रहने वाले धर्मराज के परिवार के लोग शनिवार की दोपहर स्कार्पियो जीप से गोंडा के नवाबगंज थाना क्षेत्र के साकीपुर गांव में एक तेरही संस्कार में गए थे। वहां से वापस लौटते समय नवाबगंज की ढेमवाघाट पुलिस चौकी के समीप स्कॉर्पियों अचानक अनियंत्रित होकर पलटकर सड़क के समीप गड्ढे में चली गई।
इस हादसे में चालक मोहम्मद अरशद (23) पुत्र बकरीदी, लक्ष्मी (17) पुत्री धर्मराज व लक्षना (22) पुत्री राम उजागिर की मौके पर मौत हो गई। जबकि स्कॉर्पियो में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी तरफ नवाबगंज से कटराशिवदयालगंज मार्ग पर दुल्लापुर रेलवे ट्रैक के पास कटराशिवदयालगंज से आ रहे एक ट्रक की चपेट में आने से 40 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। कोतवाल भानूप्रताप सिंह ने बताया कि दुल्लापुर के पास ट्रक की चपेट में आने से मरने वाले की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शवों का पंचायतनाम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें