फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गोंडा होकर चलेगी स्पेशल ट्रेन

Mon, 16 Mar 2026 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। रेलवे प्रशासन ने गोंडा से होकर गुजरने वाली पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार टर्मिनल होली स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है। इससे दिल्ली और बिहार की यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क विभाग के अनुसार पूर्णिया कोर्ट–आनंद विहार टर्मिनल होली विशेष ट्रेन (05579) 17 से 29 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को चलाई जाएगी। यह ट्रेन गोरखपुर होते हुए गोंडा स्टेशन पर दूसरे दिन 12:15 बजे पहुंचेगी।
वापसी में आनंद विहार टर्मिनल–पूर्णिया कोर्ट होली विशेष ट्रेन (05580) 19 से 29 मार्च तक प्रत्येक बृहस्पतिवार, शुक्रवार व रविवार को चलेगी। यह ट्रेन गोंडा स्टेशन पर शाम 04:30 बजे पहुंचेगी और बस्ती, गोरखपुर होते हुए पूर्णिया कोर्ट जाएगी। ट्रेन में 22 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें सामान्य श्रेणी, शयनयान और वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के कोच होंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें