फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 18 व 25 को चलेगी स्पेशल ट्रेन

Sun, 18 Jun 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 18 व 25 जून को यह ट्रेन बिहार के छपरा कचहरी रेलवे स्टेशन से सुबह 08:00 बजे चलकर शाम 05:15 बजे गोंडा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। फिर यहां से यह ट्रेन रवाना होकर अगले दिन 19 व 26 जून को सुबह 04:25 बजे आनंद विहार टर्मिनल (नई दिल्ली) पहुंचेगी। इसी तरह से वापसी में 19 व 26 जून को सुबह 07:00 बजे ये ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से चलकर शाम 04:15 बजे सीतापुर पहुंचेगी। फिर वहां से यह ट्रेन शाम 07:30 बजे गोंडा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। यह जानकारी लखनऊ डिवीजन के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें