गोंडा। कटरा बाजार और रुपईडीह ब्लाॅक में पल्स पोलियो अभियान पर विशेष जोर दिया गया है। बुधवार को जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने जिला टास्क फोर्स की बैठक में दोनों ब्लाॅकों में टीकाकरण के प्रति परिवारों की रुचि न होने के कारणों की समीक्षा की गई। डीएम ने कहा कि विशेष प्रयास कर शत-प्रतिशत बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाए। 08 दिसंबर को होने वाले आगामी चरण के विषय में सभी विभागों को डीएम ने निर्देशित किया। उन्होंने बताया है कि 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को इस अभियान से दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। आगामी 08 दिसंबर रविवार को सभी बच्चों को पोलियो बूथ पर दवा पिलाई जाए। 09 से 13 दिसंबर तक टीम घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का काम करेगी। सीडीओ अंकिता जैन ने अभियान से धर्म गुरुओं, कोटेदारों और प्रधान को अभियान से जोड़ने के लिए निर्देशित किया। बैठक में सभी नोडल विभागों के अधिकारियों के साथ ब्लॉक से अधीक्षक भी मौजूद रहे।