कन्या विद्याधन, मेधावियों को मुफ्त लैपटॉप, अस्पतालों में मुफ्त दवाएं, जांच व इलाज, निशुल्क सिंचाई एवं समाजवादी एंबुलेंस सेवा की शुरुआत कर प्रदेश सरकार ने आम लोगों के साथ चलने का काम किया है। गांवों का सर्वांगीण विकास ही प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है।
ये बातें रविवार को समाजवादी साइकिल यात्रा का नेतृत्व करते हुए सपा विधायक जगराम पासवान ने फुलवरिया बाईपास पर लोगों को संबोधित करते हुए कही। सपा जिलाध्यक्ष ओंकार नाथ पटेल तथा युवजन सभा जिलाध्यक्ष राकेश यादव ने कार्यकर्ताओं को आम जनमानस में सरकार की नीतियां पहुंचाने का संकल्प दिलाया।
साइकिल यात्रा भगवतीगंज, धर्मपुर, जोकहिया, गणेशपुर, कलवारी, रेहरवा, खगईजोत, रामपुर, अजबनगर फरेंदा तथा फुलवरिया होते हुए शेखा पचीथे में समाप्त हुई। यात्रा के दौरान काजी नूरुल हुदा, नफीस मेकरानी, साधू पासवान, विजय, जय मंगल यादव आदि ने लोगों को प्रदेश सरकार की नीतियों से अवगत कराया।
सादुल्लाहनगर से सपा साइकिल यात्रा की शुरुआत करते हुए उतरौला विधायक आरिफ अनवर हाशमी ने कहा कि समाजवादी पेंशन योजना तथा लोहिया आवास देकर प्रदेश सरकार ने गरीबों का सपना पूरा किया है।
साइकिल यात्रा अहिरौली, परसिया, अचलपुर, घासी पोखरा, दतलूपुर आदि गांवों से होते हुए सराय खास बाजार में समाप्त हुई। सराय खास स्थित विद्यालय में जनसभा कर विधायक ने लोगों को प्रदेश सरकार की नीतियों से अवगत कराया। इस दौरान डिप्टी सिंह, सीबी सिंह, अय्यूब रायनी, जावेद खां, मैनुद्दीन चौधरी व शब्बू खां समेत तमाम सपा कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।