फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी व कमांडेंट एकादश क्रिकेट में एसपी एकादश रही विजेता

विज्ञापन
गोंडा के पीएसी ग्राउंड में पुलिस व पीएसी के बीच हुई क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम को ट्राफी द - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। 30 वीं बटालियन पीएसी ग्राउंड में एसपी एकादश व कमांडेंट एकादश के मध्य मैत्री क्रिकेट मैच सीरीज का समापन रविवार को हुआ। मैच में एसपी एकादश ने चार विकेट से जीत दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक शैलेष कुमार पांडे व पीएसी कमांडेंट डा. अवधेश कुमार वर्मा ने विजेता टीम को सम्मानित किया। वहीं उपविजेता टीम को सम्मानित किया।
विज्ञापन

एसपी एकादश के कप्तान शैलेश कुमार पांडेय व कमांडेंट एकादश के कप्तान अशोक कुमार वर्मा रहे। सीरीज में पूर्व से ही 1-0 से पिछड़ कर कमांडेंट एकादश ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया।
कमांडेंट एकादश निर्धारित 16 ओवर में 79 रन बना सकी। कमांडेंट एकादश के बृजेश ने 18 रन व लक्ष्मण दास जोशी ने 16 रन की उपयोगी पारी खेली। 79 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसपी एकादश की टीम ने मात्र 14.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर 4 विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

एसपी एकादश टीम की ओर से सर्वाधिक रन कप्तान शैलेश कुमार पांडेय ने 24 रन व आजाद सिंह ने 22 रनों की आकर्षक पारी खेली गई। एसपी एकादश की ओर से गेंदबाजी में कप्तान शैलेश कुमार पांडेय व भोला भागीरथी ने तीन-तीन विकेट लेकर सफल गेंदबाज रहे।
कमांडेंट एकादश की ओर से आदित्य ने तीन विकेट, बृजेश ने दो विकेट लेकर सफल गेंदबाज रहे। एसपी एकादश के कप्तान शैलेश कुमार पांडेय द्वारा बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 24 रन व गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक तीन विकेट लेने के कारण मैन आफ द मैच रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें