फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सपाइयों ने ई रिक्शा चलाकर किया प्रदर्शन

Tue, 29 Sep 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
अंबेडकर चौराहे ई रिक्शा चलाते सपाई। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
गोंडा। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के युवाओं को नौकरी के पीछे न भागने और ई रिक्शा या टैक्सी चलाने की सलाह वाले बयान के विरोध में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के यूथ ब्रिगेड ने सांकेतिक प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने रोडवेज बस स्टेशन से अंबेडकर चौराहे तक ई रिक्शा चलाकर विरोध जताने के साथ ही सवारियों को भी बैठाया।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप यादव उर्फ दीपू ने किया। इस दौरान लालचंद गौतम, अफजल खान, सिद्धार्थ सिंह, आसिफ परवेज, रवि यादव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि युवा अच्छी शिक्षा, रोजगार और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग कर रहा है। सरकार को युवाओं की शिक्षा और योग्यता के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने चाहिए। इसके बजाय युवाओं को ई रिक्शा चलाने की सलाह देना उनके साथ मजाक है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि ई रिक्शा चलाना भी मेहनत और सम्मान का काम है लेकिन सरकार की जिम्मेदारी युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें