फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाईयों ने मोमबत्ती जलाकर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
बालपुर (गोंडा)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर बुधवार को रात 9 बजकर 9 मिनट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी के खिलाफ अपने घरों में मोमबत्ती जलाकर विरोध जताया। प्रदेश में अन्याय अत्याचार बेरोजगारी शिक्षा का व्यवसायीकरण और सरकारी संपत्तियों को बेचना आदि मुद्दों के खिलाफ अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के नौजवानों को जगाने के लिए यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

क्योंकि वैश्विक महामारी कोविड-19 को देखते हुए बाहर धरना प्रदर्शन नहीं कर सकते हैं इसलिए अपने घर में ही रहकर और अपने को सुरक्षित रखकर इस सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ एक सांकेतिक प्रदर्शन किया है। प्रदेश के योगी सरकार से इस्तीफा देने की मांग की गयी। पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे बताया कि सरकार की कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो गयी है।
बेरोजगारी फैल गयी है। पूरे प्रदेश में हत्या, लूट हो रही है। इसलिए आज समाजवादी लोग अपने घरों पर विरोध कर रहे हैं। विधानपरिषद सदस्य महफूज खान अल्पसंख्यक सभा के तस्लीम खान, परमात्मा दीन साहू प्रधान, प्रयागदत्त मिश्र, रामकुमार शुक्ल, अशोक तिवारी, मुकेश ओझा, नंदकिशोर ओझा, राहुल तिवारी सहित अन्य लोगों ने अपने घरों पर विरोध-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें