फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सपाइयों ने जुलूस निकालकर किया धरना-प्रदर्शन

Sat, 21 Dec 2024 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा में डीएम कार्यालय पर नारेबाजी करते सपाई। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर पर संसद में टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए सपाइयों ने शनिवार को धरना-प्रदर्शन किया। जुलूस निकालकर नारेबाजी की। बाबा साहब का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान... जैसे नारे लगाए। कहा कि भाजपा सरकार संविधान विरोधी है। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपकर केंद्रीय गृहमंत्री को बर्खास्त करने की मांग की।
विज्ञापन

जेल रोड स्थित पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे के आवास के सामने सपाइयों का जमावड़ा सुबह ही शुरू हो गया। 12 बजे तक सैकड़ों सपाई जुट गए। इसके बाद जुलूस निकाला गया। नारेबाजी करते हुए पदाधिकारी और कार्यकर्ता अंबेडकर चौराहा पहुंचे। यहां नेताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट का रुख किया। डीएम कार्यालय पहुंचकर जमकर नारेबाजी की।
पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने कहा, गृहमंत्री का बयान निंदनीय है। जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन ने कहा, गृहमंत्री के बयान से दलितों, पिछड़ों और वंचितों को गहरा आघात पहुंचा है। पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे ने कहा, भाजपा की संविधान विरोधी मानसिकता सामने आ गई है। पूर्व विधायक नंदिता शुक्ला ने कहा कि देश के करोड़ों लोगों को पीड़ा पहुंची है। पूर्व विधायक रमेश गौतम, पूर्व एमएलसी महफूज खां, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सूरज सिंह, संजय विद्यार्थी, मसूद आलम खां सहित अन्य ने विचार व्यक्त किया। इस दौरान सरफराज हुसैन, विनोद श्रीवास्तव, राजेश यादव, राजेश दीक्षित, मोहनलाल यादव, विजय दूबे, कुलदीप श्रीवास्तव, लेखराज यादव, डॉ. अंजू वर्मा, शहान अख्तर, मतीन सिद्दीकी, सुशीला गौतम सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें