नवाबगंज/करनैलगंज। पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने शनिवार को नवाबगंज थाने और शुक्रवार को कोतवाली करनैलगंज का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, हवालात, मालखाना, बैरक, भोजनालय और शस्त्रागार समेत विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
एसपी ने क्राइम रजिस्टर, भूमि विवाद, भवन और बीट सूचना समेत अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया। थाना कार्यालय और बीट कार्यों को अधिक से अधिक डिजिटल माध्यम से संचालित करने तथा यक्ष ऐप का प्रभावी उपयोग करने को कहा। लंबित विवेचनाओं, प्रार्थनापत्रों और अभियोगों की समीक्षा करते हुए एसपी ने इनके गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान नवाबगंज में थानाध्यक्ष अभय सिंह, उपनिरीक्षक विश्वास चतुर्वेदी, दूधनाथ चतुर्वेदी, विभव सिंह और कस्बा इंचार्ज पंकज यादव, करनैलगंज में कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे।