फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेघर हुए बीडीसी का सपा नेताओं ने जाना हाल, साथ देने का ऐलान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। क्षेत्र पंचायत सदस्य मैनुद्दीन का घर जेसीबी से ढहाए जाने का मामला सोमवार को गर्म रहा। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने बीडीसी के घर पहुंचकर पूरी स्थिति जानी। परिजनों को ढांढस बंधाया कि उनके साथ न्याय होगा।
विज्ञापन

पार्टी की ओर से मदद दी जाएगी। सपा नेता व पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि बीडीसी सदस्य मैनुद्दीन गरीब व्यक्ति है और छह बेटियों के पिता हैं। घर गिरा कर लोगों ने जो अन्याय किया है, वह बर्दाश्त से बाहर है। वहीं सपा नेता मसूद आलम खां ने कहा कि परिवार के साथ पार्टी है और हर संभव सहायता की जाएगी।
रविवार को ग्राम नंदौर थाना परसपुर के क्षेत्र पंचायत सदस्य मैनुद्दीन उर्फ मैनू का घर दबंगों ने ढहा दिया था। पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह के हस्ताक्षेप के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया है और मामले में एफआईआर दर्ज हुए। एक आरोपित गिरफ्तार भी हुआ है।
विज्ञापन

घर ढहाए जाने की घटना के बाद से बीडीसी सदस्य मैनुद्दीन का परिवार सहमा हुआ है। मामले की जानकारी सपा मुखिया अखिलेश यादव को देने के बाद उनके निर्देश पर पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह व सपा नेता मसूद आलम खां नंदौर गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से भेंट की।
पूर्व मंत्री ने बताया कि समाजवादी पार्टी बीडीसी सदस्य मैनुद्दीन के साथ है और उसके साथ हुए अन्याय के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। गांव के लोगों ने बताया कि मैनुद्दीन के पूर्वज 80 वर्षों से इस जगह रहते थे, कल दबंगों ने सत्ता के शह पर जेसीबी मशीन से घर को नेस्तनाबूद कर दिया।
विपक्षी गणों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हो चुका है, जेसीबी सीज हो चुकी है और कुछ गिरफ्तारी भी हो चुकी है। लेकिन पीड़ित परिवार को धमकियां मिल रही है। सपा नेता मसूद आलम खां ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित के मकान उसी स्थान पर बनाना सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें