फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आपत्तिजनक पोस्ट करने पर सपा नेता गिरफ्तार

Sun, 30 Jul 2023 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी दिनेश यादव। संवाद
विज्ञापन
गोंडा। नवाबगंज थाना क्षेत्र के तुलसीपुर माझा निवासी सपा नेता और मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के पूर्व जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री की फोटो के साथ छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। मामला संज्ञान में आते ही नवाबगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी सपा नेता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

तुलसीपुर माझा पूरे अर्जुन निवासी दिनेश यादव समाजवादी पार्टी के अनुषांगिक संगठन मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के पूर्व जिलाध्यक्ष हैं। आरोप है कि उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट कर दी। किसी व्यक्ति ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी।
प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि मामले में आरोपी दिनेश यादव के विरुद्ध आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। दिनेश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन ने दिनेश यादव की गिरफ्तारी पर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि भाजपा की आईटी सेल की साजिश के तहत दिनेश यादव को फंसाया गया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समाजवादी पार्टी बहुत जल्द इस मुद्दे को लेकर आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें