फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सपा जिलाध्यक्ष को किया हाउस अरेस्ट

Sun, 14 Dec 2025 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। प्रयागराज में प्रस्तावित छात्रों के आंदोलन के मद्देनजर सपा जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। देहात कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह शनिवार रात 12 बजे पुलिस फोर्स के साथ अरशद के आवास पर पहुंच गए और उन्हें नजरबंद कर दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार डरी हुई है। इसीलिए सपाइयाें को नजरबंद कर रही है। भाजपा सरकार ने हर साल दो करोड़ नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन कुछ नहीं दिया। प्रदेश में नौ साल से भाजपा की सरकार है और युवा रोजगार के लिए परेशान हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें