फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष के बेटे का पर्चा रद्द, पूर्व मंत्री के भाई का वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में समाजवादी पार्टी के नेताओं की कई मामलों में फजीहत हो चुकी है। चुनाव के दौरान पार्टी के एक नेता ने भाजपा में सदस्यता ली और दो दिनों में ही उन्हें भाजपा ने बाहर कर दिया। इसके अलावा वजीरगंज में एक बार दूसरे को टिकट दिया और फिर टिकट बदलना पड़ा।
विज्ञापन

इसके साथ ही सपा जिलाध्यक्ष आनंद स्वरूप यादव उर्फ पप्पू यादव के बेटे अखिलेंद्र स्वरूप ने ग्राम पंचायत सदस्य के लिए डिडसिया कला से नामांकन किया और पर्चा निरस्त हो गया। पंचायत सदस्य के लिए किसी दल की कोई प्रतिष्ठा भी नही थी, फिर भी नामांकन नही बचा पाए।
सपा जिलाध्यक्ष पप्पू यादव डिडसिया कला के निवासी हैं और उनके भाई प्रधान थे। इस बार सीट अनुसूचित जाति होने पर उनके बेटे ने ग्राम पंचायत सदस्य के पद के लिए नामांकन किया था। निर्वाचन अधिकारी श्यामू सिंह का कहना है कि नामांकन में जाति प्रमाण पत्र ही नहीं लगा था।
विज्ञापन

इससे पर्चा निरस्त हुआ है। वहीं सपा जिलाध्यक्ष पप्पू यादव नामांकन सही होने का दावा करते हैं और दबाव में पर्चा निरस्त किए जाने की बात कहते हैं। इसी तरह पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह के भाई नरेंद्र सिंह ने हलधरमऊ चतुर्थ से नामांकन किए थे।
सपा की ओर से प्रत्याशी घोषित नही किए जाने के बाद भी नामांकन होने से सभी चौंक पड़े थे। बाद में सीट पर दो अन्य प्रत्याशियों के दावेदारी बने रहने के बाद नरेंद्र सिंह ने नामांकन वापस ले लिया। इस तरह पंचायत चुनाव में समाजवादी पार्टी के नेताओं की ओर से कई मामलों में दांवपेंच चले गए।
पंचायत चुनाव को लेकर सपा कितनी गंभीर है, इसका अंदाजा प्रभारियों की सूची से ही देखने को मिल रहा है। सपा जिलाध्यक्ष की ओर से चुनाव के लिए प्रभारियों की सूची जारी की गई है। जिसमें पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह को तरबगंज का चुनाव प्रभारी घोषित किया है।
जबकि पूर्व मंत्री पंडित सिंह कोरोना पाजिटिव हैं और इसकी रिपोर्ट रविवार को आ चुकी है। इसके बाद भी उन्हें प्रभारी बनाने से हर कोई भौचक्का है। पूर्व मंत्री ने फेसबुक पर अस्पताल में इलाज के दौरान की फोटो लगाकर लोगों से अपील किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें