फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सात माह पहले हुई बेटे की मौत, अब तक नहीं मिला मृत्यु प्रमाणपत्र

विज्ञापन
मनकापुर तहसील में आयोजित समाधान दिवस में जनसुनवाई करतीं जिला​धिकारी व एसपी। स्रोत: सूचना विभाग
विज्ञापन
मनकापुर। संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को डीएम प्रियंका निरंजन व एसपी विनीत जायसवाल ने जनसमस्याओं की सुनवाई की। 101 शिकायतों में से पांच का निस्तारण मौके पर किया गया। डीएम के सामने फरियाद लेकर पेश हुईं ग्राम परसा उदयपुर की रामकली ने कहा कि बेटे की तीन मार्च 2025 को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। ब्लाॅक से मृत्यु प्रमाणपत्र नहीं मिल रहा है। इस पर डीएम ने एडीओ पंचायत छपिया को फटकार लगाते हुए कहा कि आज ही प्रमाणपत्र जारी करके रिपोर्ट दें।
विज्ञापन

भिटौरा निवासी आशीष कुमार सिंह ने भूमि पैमाइश की मांग की। केशवनगर ग्रंट के सिद्धार्थ यादव ने कहा कि लोग कच्चे रास्ते पर चलने के लिए मजबूर हैं। सड़क का निर्माण नहीं कराया गया। डीएम ने बीडीओ बभनजोत को जांच करके सड़क बनवाने का निर्देश दिया। ग्राम बेहरी बुजुर्ग के विश्वनाथ मिश्र ने तालाब की खोदाई में गड़बड़ी की शिकायत की। इस पर खंड विकास अधिकारी छपिया को तीन दिन में जांच करके रिपोर्ट देने को कहा गया है।
चुनाव ड्यूटी के प्रकरण में पहुंचे अध्यापकों से वार्ता के दौरान डीएम नाराजगी जताते हुए कहा कि चुनाव में यदि ड्यूटी लगी है, तो हर हाल में करना पड़ेगा। क्राॅप कटिंग में लेखपाल व एडीओ पंचायत को जमकर फटकार लगाई। काम न करने वाले लेखपालों को चिह्नित करके उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा, डीएफओ अनुराग प्रियदर्शी, डीडीओ सुशील कुमार श्रीवास्तव, पीडी अजय प्रताप सिंह, डीपीआरओ लालजी दुबे, एसडीएम अवनीश त्रिपाठी, सीओ उदित नारायण पालीवाल, बीडीओ गौरीशा श्रीवास्तव, तहसीलदार चंदन जायसवाल सहित अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

अनुपस्थित अफसरों से जवाब तलब

करनैलगंज। तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम नेहा मिश्रा ने 63 शिकायतों की सुनवाई की, इसमें से 11 का मौके पर निस्तारण किया गया। समाधान दिवस में पुलिस विभाग से कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं रहा। करनैलगंज कोतवाली से इंस्पेक्टर अपराध व कौड़िया, कटरा बाजार, परसपुर से एक एक उप निरीक्षक भेजे गए। एसडीएम ने कहा कि नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी परसपुर, करनैलगंज उपस्थित नहीं रहे। उनके स्थान पर अधीनस्थ के हस्ताक्षर बने थे। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी अनुपस्थित रहे हैं, उनसे स्पष्टीकरण तलब किया जा रहा है। (संवाद)
59 में से एक मामला निपटा
तरबगंज। संंपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम आलोक कुमार ने समस्याओं की सुनवाई की। अमदही निवासी सुखना ने प्रधानमंत्री आवास दिलाने की मांग की। नगदही निवासी गोविंद ने बताया कि जलनिकासी की समस्या उठाई। दुर्जनपुर घाट निवासी राहुल ने पत्नी का नाम उसके मायके के राशन कार्ड से हटाकर ससुराल में जोड़े जाने की मांग की। समाधान दिवस में कुल 59 शिकायतें प्राप्त हुईं, इसमें से एक का निस्तारण किया जा सका। इस मौकेपर एसडीएम विश्वमित्र सिंह, सीओ उमेश्वर प्रभात सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें