फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कहीं बंद मिला विद्यालय तो कहीं शिक्षक मिले नदारद

Wed, 05 Mar 2025 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले के सीमावर्ती ब्लॉकों में बीएस के निरीक्षण में कहीं विद्यालय बंद मिला तो कई शिक्षक नदारद मिले। इस दौरान बच्चे खेलते नजर आए। बीएसए ने शिक्षकों का मार्च महीने का वेतन रोकने के साथ ही तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। माना जा रहा है कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

28 फरवरी को बीएसए ने छपिया के प्राथमिक विद्यालय करमा का निरीक्षण किया तो यहां बच्चे मौजूद थे। मगर सहायक अध्यापक आकांक्षा नाथ, रंजना यादव और आशा देवी गैरहाजिर मिलीं। इसी तरह से खम्हरिया बुजुर्ग और चारू प्रथम विद्यालय बंद मिला।
यहां बच्चे बाहर खेलते नजर आए। बीएसए अतुल कुमार तिवारी ने बताया कि विद्यालय न खुलने व शिक्षकों के गैरहाजिर रहने को लेकर संबंधित को नोटिस दिया गया है। तीन दिन में जवाब न मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मार्च महीने का वेतन रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें