फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा के बिना समाज का विकास संभव नहीं : पल्लवी

Sat, 10 Oct 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
इटियाथोक के रमवापुर नायक में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबो​धित करतीं सिराथू विधायक पल्लवी प
विज्ञापन
इटियाथोक। अपना दल (कमेरावादी) की नेता व सिराथू विधायक पल्लवी पटेल ने कहा कि शिक्षा के बिना किसी भी समाज और देश का विकास संभव नहीं है। वह शनिवार को रमवापुर नायक के एक इंटर कॉलेज में आयोजित पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन

पल्लवी पटेल ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य वंचित व पिछड़े वर्गों की आवाज मजबूती से उठाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह न नौकरियां दे पाई है और न ही किसानों का भला कर सकी है। देश में न संविधान सुरक्षित है और न छात्र-छात्राएं व महिलाएं। विकास सिर्फ कागजों में नजर आ रहा है।
जिलाध्यक्ष संतोष कुमार पटेल ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं। वे पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने के साथ आमजन की समस्याएं उठाएं। इस मौके पर अनंतराम पटेल, रामशिला पटेल, वीरेंद्र पटेल, शैलेंद्र पटेल, रेनू पटेल, मीरा पटेल, सुशील शर्मा, विनोद वर्मा, प्रदीप पटेल, बृजेश वर्मा आदि मौजूद रहे।

इटियाथोक के रमवापुर नायक में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करतीं सिराथू विधायक पल्लवी प

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें