फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओ व सिपाहियों ने बालाओं के साथ किया डांस

Sun, 23 Apr 2017 11:09 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
कार्यक्रम में डांस करते एसआे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मनकापुर के पंचपुती जगतापुर गांव में दो दिन पहले एक कार्यक्रम में शिरकत करने गए एक दरोगा व दो सिपाहियों ने स्टेज पर जब बालाओं को ठुमका लगाते देखा तो वह खुद को रोक नहीं सके और स्टेज पर पहुंचकर बालाओं के साथ ठुमका लगाने लगे। दरोगा जी ठुमका लगाने में इतने मशगूल हो गए कि वह यह भी भूल गए कि उन्होंने सर्विस रिवाल्वर लगा रखी है। बालाओं के साथ ठुमका लगाने के आरोपी दरोगा को पुलिस अधीक्षक ने लाइन हाजिर कर दिया है। 
विज्ञापन


कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के पंचपुती जगतापुर गांव में 21 अप्रैल को एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन था। इसमें क्षेत्र के काफी लोग आमंत्रित थे। कार्यक्रम में कोतवाली मनकापुर के उपनिरीक्षक बृजभूषण यादव व दो सिपाही भी शिरकत करने गए थे। वहां स्टेज पर बालाएं डांस कर रही थीं। बालाओं को डांस करते देखकर दरोगा व सिपाही खुद को नहीं रोक पाए और स्टेज पर पहुंच गए।

इस दौरान दरोगा व सिपाहियों ने बालाओं के साथ खूब ठुमके लगाए। दरोगा जी तो यह भी भूल गए कि उन्होंने सर्विस रिवॉल्वर लगा रखी है। रविवार को दरोगा व सिपाहियों के बालाओं के साथ ठुमका लगाने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस अधीक्षक ने बालाओं के साथ ठुमका लगाने के आरोपी दरोगा बृजभूषण यादव को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सर्विस रिवॉल्वर लगाकर किसी स्टेज शो में डांस करना नियमों के विरुद्ध है। इसलिए आरोपी दरोगा बृजभूषण यादव को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसपी ने बताया कि मामले की जांच सीओ मनकापुर विजय आनन्द को सौंपी गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें