फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बार फिर दिखा अजगर

विज्ञापन
गोंडा में इटियाथोक के मोहनपुर असधा गांव में मिला अजगर। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
मुजेहना (गोंडा)। क्षेत्र इटियाथोक अंतर्गत मोहनपुर असधा पंचायत के जियाऊपुरवा निकले अजगर को वनकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से पकड़कर जंगल में छोड़ा।
विज्ञापन

रविवार दोपहर गांव के भानु प्रताप वर्मा के घर के पास अजगर देख ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने मामले की जानकारी वनकर्मियों को दी। वनकर्मियों ने पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से अजगर को पकड़ा। वनरक्षक स्वामीनाथ वर्मा ने बताया कि अजगर की लंबाई करीब 12 फीट रही।
विज्ञापन

टीम में वाचर रामू, हंसराज वर्मा, सुग्रीव सोनकर व रामसेवक मौजूद रहे। वहीं, कठौवा गांव में एक और अजगर देखे जाने पर भीड़ जमा हो गई। वनरक्षक स्वामीनाथ ने बताया कि अब तक चार अजगर पकड़े जा चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें