फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेट में आठ मेधावियों ने बिखेरा जलवा

विज्ञापन
गोंडा में शमा सिंह। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। कहते हैं कि जब कुछ कर गुजरने का जज्बा हो और अपनी मेहनत पर भरोसा हो तो कोई भी मुश्किल सामने टिकती नहीं है और फिर सफलता अपने आप कदम चूमती है। ऐसा ही कुछ जिले की प्रतिभाओं ने कर दिखाया है। यूजीसी का नेट उत्तीर्ण कर जिले के युवाओं को तरक्की की राह दिखाई है। इस बार पत्रकार और प्रधान के साथ शिक्षक ने परीक्षा पास की है। मनकापुर ब्लॉक के धुसवा खास गांव के आशुतोष त्रिपाठी ने नेशनल एजेंसी के बैनर तले आयोजित जूनियर रिसर्च फैलोशिप परीक्षा पास की है।
विज्ञापन

हिंदी साहित्य विषय से आशुतोष ने जेआरएफ परीक्षा पास कर गांव और परिजनों का मान बढ़ाया है। आशुतोष के पिताजी अनंतराम त्रिपाठी पूजा पाठ कराकर परिवार का जीवन यापन करते हैं। स्थानीय विधायक और पूर्व मंत्री रामपति शास्त्री, भाजपा के वरिष्ठ नेता पुष्कर मिश्रा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चंद्रमणि त्रिपाठी ने बधाई दी है। वहीं ग्राम मिर्जापुर (वजीरगंज ) के निवासी सत्य प्रकाश शुक्ल ने अंग्रेजी विषय में राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा यूजीसी नेट उत्तीर्ण करके जिले का मान बढ़ाया है। वर्तमान में राजकीय इंटर कॉलेज में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं। जीजीआईसी की प्रधानाचार्या गीता त्रिपाठी, बृजेंद्र कुमार त्रिपाठी, विनय कुमार उपाध्याय, दीपक पांडेय आदि ने प्रसन्नता जताई है। मनकापुर के विशुनपुर गांव की गायत्री चतुर्वेदी ने परीक्षा पास की है।
वहीं ग्राम समरूपुर चकगौरा के वासुदेव मिश्रा पुत्र कैलाश नाथ मिश्रा ने नेट पास कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। करनैलगंज कस्बे के पत्रकार मोहम्मद आमिर ने नेट की परीक्षा उत्तीर्ण की है। कटरा ब्लॉक के ग्राम सभा गौरिया की ग्राम प्रधान शमा सिंह ने नेट की परीक्षा पास कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शमा के पति पवन सिंह लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में प्रवक्ता के पद पर तैनात हैं। शमा सिंह 2021 में गौरिया गांव की प्रधान पहली बार निर्वाचित हुई हैं। ग्राम बाबूपुर के हरीश कुमार शुक्ल ने नेट की परीक्षा उत्तीर्ण की है। हरीश की प्रारंभिक शिक्षा गांव से हुई। शमा व हरीश की सफलता पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि भवानी भीख शुक्ल, छल्लू तिवारी, बड़कऊ दूबे, उमेश तिवारी, पवन सिंह आदि ने खुशी जताई है।

गोंडा में गायत्री चतुर्वेदी। -संवाद- फोटो : GONDA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें