फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमित परिवार के बताए फायदे

Sat, 11 Jul 2015 10:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को विश्व जनसंख्या दिवस पर महिला अस्पताल के ओपीडी हाल में विचार गोष्ठी आयोजित की गई। प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. गयासुल हसन, महिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. एके सिंह की मौजूदगी में हुई गोष्ठी में देश की बढ़ती जनसंख्या पर चिंता जताई गई।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि जिस कदर से देश की जनसंख्या बढ़ रही है, यदि यही हाल रहा तो न किसी को अनाज मिलेगा और न ही किसी को कपड़ा व इलाज। ऐसे में सबकी जिम्मेदारी है कि वे लोगों को छोटा परिवार रखने के लिए प्रेरित करें। चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों से आह्वान किया गया कि वे मरीजों, तीमारदारों के अलावा युवा दंपतियों को छोटा परिवार रखने के लिए प्रेरित करें।

इस दौरान संयुक्त राज्य चिकित्सा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. सालिक राम त्रिपाठी, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रामलखन, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. ललिता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें