फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान से छोटे उद्यमी भर रहे उड़ान

Fri, 29 Aug 2025 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। आज लघु उद्योग दिवस है। प्रदेश सरकार जहां लघु उद्यम को बढ़ाने के लिए युवाओं को प्रोत्साहित कर रही है। वहीं, बड़े शहरों की तरह जिले में भी युवाओं ने क्लाउड किचन समेत अन्य अवधारणा पर काम शुरू किया है। लघु उद्यमियों को सरकार की ओर से आर्थिक मदद दी गई है। ताकि वह अपने सपने साकार करके उद्योग जगत को मजबूती दे सकें।
विज्ञापन

उद्योग उपायुक्त बाबूराम ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान के तहत बैंकों से युवाओं को काम करने के लिए चार साल के लिए ब्याज मुक्त और 50 हजार रुपये अनुदान के साथ पांच लाख रुपये का लोन मुहैया कराया जा रहा है। युवाओं ने भी उद्योग जगत में अपनी पैठ बढ़ाने के लिए नए-नए विचारों पर काम शुरू कर दिया है। योजना के तहत 798 युवाओं का ऋण स्वीकृत हो चुका है। वहीं, 188 युवाओं को बैंकों से लोन जारी हो चुका है। इससे युवा घर व नजदीकी बाजारों में अपना काम स्थापित करने में लग गए हैं।
आवास विकास की रहने वाली खुशबू पांडेय ने बताया कि उन्हें मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान के जरिए बैंक से लोन मिला तो घर में ही अपना काम शुरू किया। ऑनलाइन बाजार से अपने काम को जोड़ा। बड़े शहरों की तरह रात 12 बजे भी उनके किचन से लोगों के घरों तक भोजन पहुंच रहा है। खुशबू ने बताया कि एक महीने पहले ही काम शुरू किया है। आमदनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

इटियाथोक निवासी राजेश कुमार ओझा ने बताया कि तीन साल से हाईटेक नर्सरी के काम को बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। अब मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान से लोन मिलने पर काम का विस्तार हो सका है। उनका कहना है कि सीजन में व्यापार काफी अच्छा रहता है। पर्यावरण स्वच्छ बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। धार्मिक स्थलों पर मुफ्त में पौधे उपलब्ध करा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें