फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आठ माह से लापता युवक का कंकाल मिला

Sat, 10 May 2025 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। गोनवा गांव निवासी कृष्ण कुमार दूबे के 18 वर्षीय बेटे आशीष कुमार दूबे का कंकाल शनिवार को कादीपुर गांव के पास गड्ढे में मिला है। आशीष करीब आठ महीने से लापता थे। आधार कार्ड व कपड़ों से शिनाख्त हुई है।
विज्ञापन

गोनवा के पूर्व प्रधान शिवपूजन गोस्वामी ने बताया कि शनिवार सुबह गांव के करीब कादीपुर में लोगों ने एक गड्ढे में कंकाल देखा। उसके पास ही बैग पड़ा मिला। जिसमें आधार कार्ड रखा था। आसपास ही पैंट-शर्ट व जूते पड़े थे। आधार कार्ड से मृतक की पहचान आशीष के रूप में हुई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने कपड़ों से भी पहचान की। मृतक के पिता कृष्ण कुमार ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही कंकाल का अंतिम संस्कार कर दिया। पूर्व प्रधान ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम के लिए इन्कार कर दिया था। कोतवाल श्रीधर पाठक ने बताया कि सूचना मिली है। परिवार ने कोई तहरीर नहीं दी है।

रेलवे ट्रैक के किनारे मिला युवक का शव



नवाबगंज (गोंडा)। नंदिनीनगर महाविद्यालय के पीछे रेलवे ट्रैक के किनारे शनिवार को एक युवक का शव पड़ा मिला। मृतक के शरीर पर गंभीर चोट के निशान हैं। उम्र करीब 30 वर्ष है। पुलिस का कहना है कि ट्रेन से गिरने से मौत की आशंका है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें