फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पसका मेले के लिए चलेंगी रोडवेज की छह बसें

Thu, 01 Jan 2026 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। परसपुर के पसका में आयोजित दो दिवसीय मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने विशेष बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। मेले में रोडवेज की छह बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

तीन जनवरी से छह जनवरी तक पसका मेले के लिए छह बसों का संचालन किया जाएगा। गोंडा से पसका के लिए सभी रूटों पर रोडवेज बस की सुविधा मिलेगी। गोंडा से रगड़गंज मार्ग होकर, कटहा घाट मार्ग से, बालपुर मार्ग से व करनैलगंज होते हुए बसों का संचालन किया जाएगा।
एआरएम कपिल देव ने बताया कि मेले के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। बसों के संचालन से निजी वाहनों पर निर्भरता कम होगी तथा जाम की समस्या से भी राहत मिलेगी। आवश्यकता पड़ने पर यात्रियों की संख्या के अनुसार बसों की संख्या बढ़ाने पर भी विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें