फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से चुराया छह लाख का माल

Thu, 29 Oct 2015 11:42 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
छपिया थाना क्षेत्र के बभनान स्थित करनपुर मोहल्ले में बुधवार देर रात एक मकान के पिछले दरवाजे का ताला तोड़कर चोरोें ने दो लाख रुपये और छह लाख के जेवर पार कर दिए। चोरी होने का पता परिवारीजनों को तब चला, जब वह गुरुवार की सुबह पैतृक गांव से यहां पहुंचे।
विज्ञापन


इस मामले में छपिया थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन की रही है।
 
छपिया थाना क्षेत्र के बड़हर खुर्द गांव की रहने वाली स्नेहलता पांडेय ने बताया कि वह परिवारीजनों के साथ बभनान के करनपुर मोहल्ले में मकान बनवाकर रहती हैं।

स्नेहलता के मुताबिक उनके पति डॉ. जगन्नाथ पांडेय रिटायर्ड शिक्षक थे, उनका 19 अक्तूबर को निधन हो गया था। उसके बाद शुद्धिकरण के लिए वह परिवारीजनों के साथ 28 अक्तूबर की सुबह अपने पैतृक गांव बड़हर खुर्द चली गई थीं।
विज्ञापन


इसी बीच बुधवार देर रात चोरों ने मकान के पिछले दरवाजे का ताला तोड़ दिया और कमरे में रखी आलमारी तोड़कर उसमें रखे दो लाख रुपये, सोने का हार, कंगन, चूड़ी, बाली, झुमकी, नथुनी, झाला, चांदी की पाजेब, बिछुआ आदि उठा ले गए।

स्नेहलता ने बताया कि जब वह गुरुवार सुबह पैतृक गांव बड़हर खुर्द से करनपुर स्थित मकान पर लौटीं तो दरवाजे का ताला टूटा मिला और नकदी व जेवरात चोरी गायब थे। स्नेहलता ने चोरी गए जेवरात की कीमत छह लाख रुपये बताई है।

इस मामले में स्नेहलता ने छपिया थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष छपिया बांके बिहारी सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें