गोंडा। जिले के विभिन्न स्थानों पर हुई जांच में कोरोना के छह नए केस मिले हैं। रविवार को 435 लोगों की एंटीजन किट से जांच की गई। इसके साथ ही आरटीपीसीआर जांच के लिए 373 लोगों का सैंपल लिया गया। इसमें छह लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पांच मरीजों का होम आइसोलेशन पूरा हो गया है। अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 16 पहुंच गई है। एक मरीज कोविड अस्पताल में भर्ती है तथा अन्य लोग होम आइसोलेशन में रहकर इलाज करा रहे हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. जयगोविंद ने बताया कि बाहर से आने वाले यात्रियों पर विशेष नजर रखी जाती है।