फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर बालक की मौत

Sun, 09 Apr 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राॅली से कुचलकर रविवार शाम एक बालक की मौत हो गई। भवानीपुर खुर्द के चौकी प्रभारी सुरेश कुमार यादव ने बताया कि ग्राम डारीडीह कुरासी निवासी परशुराम की पत्नी सुशीला अपने बेटे कृष्णकुमार (5) के साथ देवरहना गांव आई थी। रविवार शाम लौटने के लिए गांधी चबूतरा चौराहे पर वाहन का इंतजार कर रही थी। तभी बलरामपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राॅली ने कृष्णकुमार को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिंह बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें