ससुराल वालों ने महिला को मारपीट कर जेवरात छीन लिए और उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने रविवार को तरबगंज थाने में पति समेत छह लोगों के खिलाफ जेवर छीनने व प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के लौव्वाटेपरा गांव के मजरा पूरे भालू पांडेय के रहने वाले श्याम नरायन पांडेय की बेटी ललिता ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी शादी वर्ष 2006 में तरबगंज थाना क्षेत्र के बादलपुर गांव निवासी उदयभान मिश्र के बेटे रमेश कुमार मिश्र के साथ हुई थी।
शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल वाले उसे अक्सर मारने-पीटने लगे। ललिता के मुताबिक 27 फरवरी की देर रात ससुर उदयभान मिश्र, सास किरन मिश्र, पति रमेेश मिश्र, ननद रुबी, पूजा व रीतू ने उसकी जमकर पिटाई कर दी और जेवर छीन कर घर से निकाल दिया।
इस मामले में ललिता ने तरबगंज थाने में पति रमेश, ससुर उदयभान, सास किरन, ननद रुबी, पूजा व रीतू के खिलाफ जेवर छीनने व प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।