फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आज और कल मुफ्त सफर करेंगी बहनें, बसों के बढ़ेंगे फेरे

Wed, 26 Aug 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
चौक बाजार में राखी खरीदतीं बहनें।
विज्ञापन
गोंडा। भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को मनाया जाएगा। त्योहार को लेकर बहनों में उत्साह है तो भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए तैयारियां भी तेज हो गई हैं। रोडवेज ने बहनों की सुविधा के लिए बृहस्पतिवार और शुक्रवार को मुफ्त यात्रा की तैयारी की है। दूसरी ओर बाजारों में राखी, मिठाई, उपहार और नए कपड़ों की खरीदारी के लिए देर शाम तक भीड़ उमड़ती रही।
विज्ञापन


रक्षाबंधन पर रोडवेज ने अतिरिक्त बसों के संचालन की तैयारी की है। गोंडा से बलरामपुर, उतरौला, बहराइच, अयोध्या और लखनऊ मार्ग पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर जरूरत के अनुसार अतिरिक्त बसें भी संचालित की जाएंगी। बस संचालन सुचारु रखने के लिए कर्मचारियों के अवकाश पर भी रोक लगा दी गई है।

एआरएम आयुष भटनागर ने बताया कि रक्षाबंधन को लेकर बसों के फेरे बढ़ाने के साथ यात्रियों की सुविधा के लिए अन्य इंतजाम भी किए गए हैं। बसों के संचालन में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


बाजार में बहनों की पसंद का नया फैशन
त्योहार के लिए खरीदारी करने पहुंचीं बहनों के बीच इस बार फ्लोरल प्रिंट कुर्ती-प्लाजो और इंडो-वेस्टर्न ड्रेस का क्रेज दिखाई दे रहा है। दुकानों पर इन परिधानों की अलग-अलग डिजाइन और रेंज उपलब्ध हैं। पारंपरिक लुक पसंद करने वाली युवतियां अनारकली सूट खरीद रही हैं, जबकि शरारा और गरारा सेट की भी मांग बनी हुई है।

सूट की कीमत 500 रुपये से शुरू होकर पांच हजार रुपये तक है। कपड़ा कारोबारी नईम और राजेंद्र ने बताया कि पिछले कुछ दिनों की तुलना में अब खरीदारी काफी बढ़ गई है। महिलाएं और युवतियां रक्षाबंधन पर पहनने के लिए नए डिजाइन के कपड़े पसंद कर रही हैं।

राखी और मिठाई की दुकानों पर रौनक
कपड़ों के साथ राखी और उपहारों की दुकानों पर भी रौनक है। बाजार में रंग-बिरंगी और डिजाइनर राखियों की कई वैरायटी उपलब्ध हैं। बहनें भाइयों की पसंद के अनुसार राखियां खरीद रही हैं। इसके साथ मिठाई, चॉकलेट और अन्य उपहारों की भी खरीदारी हो रही है।

कीमत की बात करें तो बाजार में चावल वाली राखी 20 से लेकर 30 रुपये तक, स्टोन वाली राखी 25 से 300 रुपये तक, कार्टून राखी पांच से लेकर 150 रुपये तक मिल रही है। इसी तरह स्पिनर लाइट राखी 50 से लेकर 150 रुपये तक, इलेक्ट्रिक राखी 50 से 200 रुपये तक, थाली रक्षा रोल राखी 50 से 300 रुपये तथा रुद्राक्ष वाली राखी पांच से 25 रुपये तक बिक रही है।

चौक बाजार में राखी खरीदतीं बहनें।

चौक बाजार में राखी खरीदतीं बहनें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें