फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: भाभी ने लगाया फंदा, देवर ने बचाई जान

Mon, 25 May 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा बाजार/ दुबहा बाजार। कौड़िया के कोटिया मदारा में सोमवार को एक महिला ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। देवर ने उसे फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया ।देवर सलीम ने बताया कि शाम चार बजे बगल में स्थित भाई के घर से बच्चों के रोने की आवाज आई। उसने भाभी गुड़िया (25) को फोन किया। जवाब न मिलने पर वह घर पहुंचा तो खटखटाने पर दरवाजा नहीं खुला।
विज्ञापन

इसके बाद वह दीवार फांदकर घर के अंदर पहुंचा तो देखा कि भाभी पंखे के सहारे दुपट्टे के फंदे से लटक रही थीं। उसने तुरंत उन्हें नीचे उतारा और सीएचसी कटरा बाजार पहुंचाया। अधीक्षक डॉ. इंदू राणा ने बताया कि हालत गंभीर होने पर महिला को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सलीम रविवार को ही मुंबई से लौटा है, जबकि उसका भाई नाजिम वहीं मजदूरी करता है। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल परिजनों की तरफ से इस मामले को लेकर कोई तहरीर नहीं दी है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें