गोंडा। सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पीजी कॉलेज में शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पोस्टर प्रतियोगिता से हुई, जिसमें पांच छात्राओं ने भाग लिया। इसमें श्रद्धा ने प्रथम, निशा यादव ने द्वितीय तथा नीलू शुक्ला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके बाद आयोजित भाषण प्रतियोगिता में 10 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें सिमरन प्रथम, पूर्णिमा शुक्ला द्वितीय तथा निशा यादव तृतीय रहीं।
निबंध प्रतियोगिता में 20 छात्राओं ने भाग लिया। इसमें सिमरन ने प्रथम, अभिलाषा दूबे ने द्वितीय तथा अंशिका सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं एवं महाविद्यालय परिवार ने राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने की शपथ ली।
महाविद्यालय की व्यवस्थापिका डॉ. आनंदिता रजत ने सरदार पटेल के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को उनके आदर्शों का अनुसरण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने एवं उप प्राचार्य डॉ. नीलम छाबड़ा ने प्रतियोगिताओं में विजयी छात्राओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मौसमी सिंह एवं डॉ. नीतू सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ. हरप्रीत कौर, डॉ. सीमा श्रीवास्तव, हिमांशी मिश्रा, डॉ. डी. कुमार, मनोज सोनी, मानवेंद्र श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।