फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बीमार गाय को चढ़ाया दूसरी गाय का खून, मौत

Mon, 03 Aug 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ारे। कोटखास निवासी पंकज सिंह ने बताया कि 27 जुलाई को उनकी बीमार गाय का इलाज करने बस्ती के गौर थाने के चेतरा धर्मदासपुर (बभनान) निवासी पशु चिकित्सक अशोक कुमार को बुलाया गया था। तीन दिन इलाज करने के बाद पशु चिकित्सक ने बताया कि गाय में खून की कमी है। किसी अन्य गाय का खून चढ़ाने से वह ठीक हो जाएगी।
विज्ञापन

आरोप है कि पशु चिकित्सक अशोक ने एक लावारिस गाय को पकड़कर सीरिंज से उसका खून निकालकर बीमार गाय को चढ़ा दिया। यह कृत्य तीन-चार बार किया गया। इससे पंकज की गाय अचेत होकर गिर गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों के एकत्र होने पर आरोपी पशु चिकित्सक मौके से भाग गया।
थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि तीन पशु चिकित्साधिकारियों की टीम से गाय का पोस्टमार्टम कराया गया है। आरोपी चिकित्सक की डिग्री मांगी गई है। मामले में अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें