फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बीमार बीएलओ की मौत, गांव में मातम

Tue, 16 Dec 2025 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
नानबच्चा। फाइल फोटो 
विज्ञापन
रुपईडीह। प्राथमिक विद्यालय बनगाई के शिक्षामित्र और बूथ संख्या 350 के बीएलओ नानबच्चा सोनकर (57) का केजीएमयू लखनऊ में इलाज के दौरान सोमवार देर रात निधन हो गया।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी कृष्णा कुमारी ने बताया कि उनके पति को पांच दिसंबर को बीआरसी बुलाया गया था। जल्द कार्य निपटाने के सख्त निर्देश दिए गए थे। घर लौटने के बाद नानबच्चा की तबीयत बिगड़ गई। निजी अस्पताल में भर्ती कराने पर हालत में सुधार नहीं हुआ तो लखनऊ रेफर कर दिया गया। निधन होने पर शव पैतृक गांव लाया गया। नानबच्चा की मौत से पत्नी कृष्णा कुमारी, बच्चों रुचि, वैष्णो, विकास व अंकुर का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता, एसडीएम विशाल कुमार, बीएसए अमित कुमार सिंह, सीओ राजेश सिंह, बीईओ सुशील कुमार सिंह, मनीष कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
एडीएम आलोक कुमार ने बताया कि बीएलओ नानबच्चा सोनकर छह दिसंबर को अचानक बीमार हो गए थे। परिजनों ने अवगत कराया था कि वह हाइपर टेंशन व ब्लड प्रेशर से पीड़ित थे। उनके समुचित इलाज के लिए प्रशासन लगातार सक्रिय रहा।
विज्ञापन


शिक्षामित्र संघ ने आश्रित के लिए मांगी नौकरी
शिक्षामित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार शुक्ल, जिलाध्यक्ष अवधेश मणि मिश्र, तिलकराम वर्मा आदि शिक्षक नेताओं ने गांव पहुंचकर नानबच्चा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने प्रशासन से मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता और उनके दिव्यांग बेटे के लिए नौकरी की मांग की। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जल्द आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के साथ ही पुत्र के लिए उपयुक्त व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें